Sikandar Box Office Collection : बॉक्स ऑफिस पर पिट गई ‘सिकंदर’, 100 का आंकड़ा पार करना लग रहा मुश्किल

Sikandar Box Office Collection Day 6: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। ईद के मौके पर भाईजान की फिल्म ‘सिकंदर’ पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा के छप्पफाड़ कमाई करने की उम्मीद थी। लेकिन फिल्म अपना कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म को ना तो क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिला और ना ही ऑडियंस से इसे तगड़ा रिस्पॉन्स मिला। हालांकि फिल्म 6 दिन बाद भी ठीक-ठाक रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई सिकंदर

  • ‘सिकंदर’ ने  पहले दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया था
  • दूसरे दिन 29 करोड़
  • तीसरे दिन 19.5 करोड़ कमाए
  • चौथे दिन ‘सिकंदर’ का कलेक्शन 9.75 करोड़
  • पांचवें दिन 6 करोड़ रहा
  • ‘सिकंदर’ ने छठे दिन 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था

 

सलमान खान की सिकंदर’ ने जब सिनेमाघरों में दस्तक दी तो ऐसा लग रहा कि ये फिल्म हिट रहेगी। लेकिन ए आर मुरुगादॉस फिल्म में कुछ कमाल नहीं दिखा पाएं। सलमान खान और रश्मिका मंदाना भी इश फिल्म को डूबने से नहीं बचा पाए। सलमान खान की ये फिल्म दर्शकों को समझ तक नहीं आ रही है।

Scroll to Top