Met Gala 2025 के अजीब नियम, करोड़ो खर्च करके जाते है स्टार्स, स्मोकिंग से लेकर प्याज-लहसुन खाने पर भी बैन

Rules of Meta Gala 2025: अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर में फिल्मी सितारों का मेला लगने वाला है। शहर के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में फैशन का मेला ‘मेट गाला 2025’ आयोजित होने वाला है जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल होंगे। भारतीय फैंस कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ को भी रेड कार्पेट पर देखने के लिए बेकरार हैं। इस बीच इस इवेंट से जुड़े अजीबोगरीब नियम सामने आए हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

नो स्मोकिंग रुल

मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट एक नो स्मोंकिग जोन है। जिसका मतलब ये होता है कि कोई भी सेलिब्रिटी इवेंट के दौरान स्मोक नहीं कर सकता। ऐसा इसलिए भी किया गया है ताकि उनके कस्टम-मेड कॉस्ट्यूम स्मोक के कारण खराब ना हो पाएं। अगर गलती से किसी भी सेलिब्रिटी ने इस नियम को तोड़ने की कोशिश की, तो उसे अगली बार मेट गाला इवेंट के लिए इनविटेशन नहीं दिया जाता है।

टेबल के खर्च

टाइम के अनुसार, 2024 में एक टिकट की कीमत 75,000 डॉलर (63,14,985 रुपये) और एक पूरी टेबल की कीमत 350,000 डॉलर (2,94,66,710 रुपये) होगी। आमतौर पर, जिन फैशन हाउस के कपड़े हस्तियों द्वारा पहने जाते हैं, वे रेड कार्पेट पर उनके काम को दिखाने के बदले में सीटों की कीमत को चुकाने में किया जाता है।

ना फोन, ना सेल्फी

भले ही हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया सेंसेशन मेट गाला रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाते हों, लेकिन इस इवेंट के अंदर से इंस्टाग्राम स्टोरीज और टिकटॉक वीडियो कभी नहीं देखते। ऐसा इसलिए, क्योंकि इवेंट के दौरान फोन के इस्तेमाल ना करने पर सख्त नियम है। प्राइवेट टूर, डिनर और परफॉर्मेंस को पूरी तरह से शूट नहीं किया जाता है या जनता को वितरित नहीं किया जाता है।

प्याज और लहसुन सख्त मना

अन्ना विंटोर ‘मेट गाला इवेंट’ के मेन्यू में खुद इस बात का खास ख्याल रखती हैं कि उनके खाने में प्याज-लसन जैसी चीजें ना हो जिससे सांसों की बदबू को जा सके। इसके अलावा उन्होंने ब्रुशेटा जैसी डिश को भी मेन्यू से बाहर किया हुआ है ताकि किसी भी सेलिब्रिटी के कपड़े खराब नहीं हो पाएं।

Scroll to Top