Mamata Banerjee : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बोलीं ममता बनर्जी, “जब तक मैं जिंदा हूं…कोई नौकरी नहीं खोएगा”

Mamata Banerjee On Teachers Recruitment Verdict : पश्चिम बंगाल की शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ममता बनर्जी ने सोमवार 7 अप्रैल 2025 को प्रतिक्रिया दी है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट मे 25,753 शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्तियां रद्द कर दी थीं। अपने आदेश में ही सुप्रीम कोर्ट ने उन उम्मीदवारों से उनकी सैलरी भी वापस करने को कहा था, जिनकी नियुक्ति को धोखाधड़ी के जरिए हुई थी।

SC के आदेश पर बोलीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कड़ी आलोचना की है। ममता बनर्जी ने कहा कि “जब तक मैं जिंदाहूं, कोई भी योग्य शिक्षक अपनी नौकरी नहीं खोएगा।” उन्होंने यह बयान शिक्षकों के पक्ष में दिया, जिनकी नियुक्ति भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते रद्द की गई है। ममता बनर्जी ने कहा कि “इस मुद्दे पर मैं पूरी तरह साथ हूं। वह किसी भी हालत में आप सभी के साथ हूं।”

शिक्षक भर्ती मामले पर कही बड़ी बात

ममता बनर्जी ने कहा कि, “सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मेरा दिल बहुत दुखी है। अगर मैं इस मामले पर बोलती हूं, तो मुझे जेल भी हो सकती है। लेकिन मैं फिर भी इस मामले पर बोलूंगी। अगर मुझे कोई चुनौती देगा, तो मुझे उसका जवाब देना आता है।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह हर हाल मैं योग्य शिक्षकों को हर हाल में उनका अधिकार दिलवाएंगे।”

SC के आदेश पर ममता ने जताई नाराजगी

ममता ने आगे कहा कि “सुप्रीम कोर्ट को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कौन योग्य है और कौन नहीं। हमें एक लिस्ट दी जानी चाहिए थी। किसी को भी शिक्षा व्यवस्था को तोड़ने का अधिकार नहीं है। सीएम ने आगे उदाहरण देते हुए कहा कि NEET परीक्षा में भी कई आरोप लगे थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे रद्द नहीं किया ‘बंगाल को क्यों निशाना बनाया जा रहा है?

Scroll to Top