छत्तीसगढ़ : स्पंज आयरन यूनिट में ब्लास्ट से 6 मजदूरों की मौत
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आज सुबह एक निजी इस्पात संयंत्र में जोरदार विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 6 मजदूरों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रियल इस्पात एंड पावर लिमिटेड के प्लांट में हुआ, जो बकुलाही गांव (भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र) में स्थित है। […]
