Tej Pratap Yadav: परिवार से बेदखल होने के बाद भी एक्शन में तेज प्रताप, पोस्ट कर लिखा “सत्य का मार्ग कठिन…”

Tej Pratap Yadav News : अनुष्का यादव के साथ शादी का फोटो और वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तेज प्रताप विवादों में घिरे हुए हैं। इस मामले में बिहार की राजनीति भी गरमा गई है। इस बीच तेज प्रताप यादव फिर से बिहार की राजनीति में एक्टिव होने की कोशिश कर रहे हैं। तेज प्रताप ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इन तस्वीरों में तेज प्रताप अपने समर्थकों के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “सत्य के मार्ग पर ही चलेंगे।”

तेज प्रताप ने किया पोस्ट 

तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में लिखा  “सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय। हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है। राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया। पाडवों ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए कौरवों को युद्ध में हराया था।”

पहले भी कर चुके हैं वीडियो पोस्ट

वहीं इससे पहले शुक्रवार 6 जून को तेज प्रताप यादव ने वीडियो शेयर किया था। वह वीडियो भी उनके कार्यलय का था। उन्होंने कार्यालय में घुसते हुए अपना वीडियो शूट कराया था। जिसे बाद में उन्होंने पोस्ट किया। कार्यालय में लालू यादव और राबड़ी देवी की तस्वीर लगी है। वीडियो पोस्ट कर उन्होंने लिखा “हमारे सभी सपने साकार हो सकते हैं; यदि हममें उन्हें पूरा करने का साहस हो।”

परिवार से बेदखल हो चुके हैं तेज प्रताप

बता दें कि शादी की तस्वीर वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव को उनके पिता और आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। साथ ही उन्हें परिवार से भी बाहर कर दिया गया है। अनुष्का यादव और तेज प्रताप के मामले में पिता लालू ने नहीं बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उनका साथ नहीं दिया।

 

Scroll to Top