For Better Digestion: डाइजेशन को मजबूत बनाने के ये 4 रामबाण तरीके, आज से ही शुरू करें

For Better Digestion: आजकल के लाइफस्टाइल और खराब भोजन के वजह से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ती जा रही है, जिसमें पेट से जुड़ी समस्याएं होना काफी आम बात है। एक हेल्दी और फिट लाइफ की नींव होता है, जिसमें रात के खाने के बाद की आदतें अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। रात को ही हमारा शरीर लंबे समय तक आराम की स्थिति में रहता है। हालांकि अगर डाइजेशन सही न हो, तो गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोग मजबूरी के कारण ध्यान नही दे पाते तो कुछ लोग लापरवाही में। ऐसा ही कुछ होता है रात के डिनर के वक्त। हम अनजाने में ऐसी आदतें अपना लेते हैं, जिनकी वजह से हमारा रात का खाना पच नहीं पाता और हम पेट से जुड़ी कई समस्याओं के शिकार हो जाते हैं। आइए आपको बताते है बेहतर डाइजेशन को मजबूत बनाने के ये रामबाड़ इलाज।

1. गर्म पानी (Warm Water)

Here's What Happens To Your Body When You Drink Warm Water

डिनर ठीक तरीके से पचे इसके लिए डिनर के बाद गर्म पानी पीना अच्छा ऑप्शन है। ये शरीर में पाचन तो ठीक करता ही है बल्कि ये बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मददगार है। दरअसल गर्म पानी की मदद से हमारी आंतों में जा रहे खून का फ़्लो तेज हो जाता है जिसकी वजह से पाचन प्रक्रिया भी तेज हो जाती है। इसके अलावा, यह पेट के अंदर की अपच, गैस, और ऐंठन को भी कम करता है। गर्म पानी के और फायदे लेने हों तो इसके साथ एक नींबू का रस भी इसमें डालकर पी सकते हैं।

2. माउथ फ्रेशनर (Mouth Freshner)

SHREE 'O' GREEN TECH Mix Colored Saunf | Mouth Freshener ,400 gram Mukhwas (Mouth Fresheners)

 

शुगर-फ्री मुखवास, सौंफ, इलायची या पान के पत्ते चबाने से मुंह में लार का सीक्रेशन बढ़ता है, जो डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है और मुंह की सफाई भी करता है।

3. अजवाइन पानी (Ajwain Water)

Drink ajwain water on empty stomach in the morning; know health benefits that work magically | Drink News – India TV

अजवाइन पेट मेंडाइजेशन को तेज करती है और गैस जैसी समस्या से तुरंत राहत दिलाती है। आप रात के खाने के बाद अजवाइन का पानी पिएं या फिर एक चुटकी अजवाइन को गर्म पानी में डालकर उसे पिएं। ऐसा नियमित करने से आपको पेट की समस्या से परमानेंट राहत मिल सकती है।

4. हल्की वॉकआउट (Light Workout)

Light exercises: Why less may be more when it comes to exercise

डिनर के तुरंत बाद 10-15 मिनट की हल्की वॉक करने से डाइजेस्टिव सिस्टम एक्टिव होता है, जिससे खाना जल्दी पचता है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे गैस और भारीपन की समस्या दूर होती है। खाने के बाद तेज चलने की बजाय धीमी गति से टहलना बेहतर रहता है।

Scroll to Top