Florida State University Firing: फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी मेंअंधाधुंध फायरिंग, 2 लोगों की गई जान, पुलिस अधिकारी का बेटा निकला आरोपी

America Florida State University Firing: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं अब बेहद आम बात हो गई है। यहां अक्सर इस तरह घटनाएं होती रहती हैं। वहीं अब फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में अंधाधुंध फायरिंग की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस घटना में  6 लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

2 लोगों की हुई घटना में मौत

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक यह गोलीबारी यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के पास हुई। यहां पर 20 साल के एक युवक ने गोलियां चला दी। जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस की युवके के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने युवक से सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने साफ मना कर दिया।आरोपी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

20 साल के युवक ने दिया घटना को अंजाम

इस घटना पर जानकारी देते हुए लियोन काउंटी के शेरिफ वाल्टर ए मैकनेल ने कहा कि आरोपी की पहचान फोनिक्स इकनेर के रूप में हुई। जो केवल 20 साल का है। वह डिप्टी का बेटा है। संदिग्ध ने अपनी मां के हैंडगन से इस वारदात को अंजाम दिया।अधिकारियों ने उसके पास से हथियार जब्त किया है।

Scroll to Top