Milk Price Increase : अमूल, मदर डेयरी के बाद अब मंहगा हुआ पराग दूध, जानें क्या है नए रेट?

Milk Price Increase News : मदर डेयरी, अमूल और ज्ञान दूध के दाम बढ़ने के बाद अब लखनऊ दुग्ध संघ (पराग) ने भी शनिवार, 3 मई को दूध के दाम में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। पराग ने आधा लीटर व एक लीटर की पैंकिंग में एक-एक रुपये बढ़ाए हैं।

पराग दूध की बढ़ी कीमत

लखनऊ दुग्ध संघ (पराग) के महाप्रबंधक विकास बालियान ने कहा कि ” लागत में बढ़ोतरी के चलते यह निर्णय लिया गया है। फुलक्रीम एक लीटर दूध 68 की जगह अब 69 रुपये में मिलेगा। वहीं आधा लीटर पैक 34 के बजाय 35 रुपये में मिलेगा। साथ ही टोंड मिल्क का एक लीटर पैक 56 रुपये से बढ़ाकर 57 रुपये कर दिया गया है। आधा लीटर पैक 28 रुपये से बढ़ाकर 29 रुपये कर दिया गया है।”

अमूल और मदर डेयरी ने भी बढ़ाई कीमत

पराग की अध्यक्ष शिखा ने कहा कि “किसानों को उचित मूल्य मिल सके, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।” इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने भी अपने दूध उत्पादों की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी।
Scroll to Top