Saurabh murder case : प्यार, शादी, और फिर हत्या, लंदन से आए पति के 15 टुकड़े कर बॉयफ्रेंड के साथ मस्ती करने पहुंची शिमला 

Meerut Saurabh murder case : उत्तर-प्रदेश के मेरठ (Meerut) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पति लंदन से पत्नी का बर्थडे मनाने मेरठ आया था, लेकिन उसकी पत्नी ने उसे मौत के घात उतार दिया। हत्या के बाद पत्नी ने पति की लाश के 15 टुकड़े कर दिए। यह हैरान कर देने वाली घटना मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंदिरा नगर इलाके में हुई।

पति की प्रेमी संग मिलकर की हत्या 

साल 2016 में मुस्कान और सौरभ कुमार (Saurabh Kumar) ने लव मैरिज की थी। कुछ सालों तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चला। लेकिन 2019 में मोहित साहिल शुक्ला उनके घर में किराए पर रहने आ गया। इस दौरान मुस्कान और साहिल के बीच दोस्ती हो गई और दोनों को एक-दूसरे से प्यार भी हो गया। पति सौरभ पत्नी को बर्थडे पर सरप्राइज देने के लिए  लंदन से आया था। लेकिन इस दौरान पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी।

लाश के किए 15 टुकड़े 

पति की लाश को 15 टुकड़े कर एक ड्रम में सीमेंट डालकर जमा दिया। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ शिमला मस्ती करने चली गई। जब वह 14 दिन बाद वापस घर में लौटी, तो घर में बदबू फैलने पर हत्या का राज खुल गया। पुलिस ने लाश वाला ड्रम बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने इस मामले में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।

लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 

सौरभ के लापता होने पर जब उसके भाई को शक हुआ तो उसने अपनी भाभी से पूछताछ की। तभी उस दौरान घर में युवक को देख उसने तुरंत पुलिस बुला ली। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हत्या की पोल खुल गई। पुलिस ने ड्रम को खोलने की कोशिश की। ड्रम के अंदर लाश के 15 टुकड़े करके डाले गए थे। जिन्हें सीमेंट से जमाया गया था। कड़ी मशक्कत के बाद जब ड्रम नहीं खुला तो उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

दोनों ने कबूला जुर्म 

पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म काबूल लिया है। फिलहाल पुलिस अलग-अलग पहलुओं से बात जांच कर रही है।

Scroll to Top