JD Vance India Visit : पीएम मोदी ने जेडी वेंस से की मुलाकात, पूरे परिवार के साथ पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति

JD Vance India Visit News : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को अपने आधिकारिक दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर के बीच उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस बीच भारत दौरे पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान वह अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे।

पीएम मोदी की जेडी वेंस से मुलाकात

दोनों नेताओं के बीच इस मुलाकात को काफी अहम नजरिए से देखा जा रहा है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा चिलुकुरी और उनके तीन बच्चे इवान, विवेक, मीराबेल भी भारत दौरे पर आएं हैं। भारत आने के बाद सबसे पहले जेडी वेंस ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए।

पूरे परिवार के साथ पहुंचे जेडी वेंस

जेडी वेंस ने अपने परिवार के साथ 4-5 घंटे अक्षरधाम मंदिर में बिताए। इस दौरान उनके तीन बच्चे इवान, विवेक और मिराबेल ने पारंपरिक भारतीय कपड़े पहनें थे। यहां जेडी वेंस के परिवार को लकड़ी का नक्काशीदार हाथी, अक्षरधाम मंदिर का मॉडल और बच्चों की किताबें उपहार में दी गईं। साथ ही वेंस जनपथ स्थित एक एम्पोरियम गए, जहां उन्होंने मिट्टी के बर्तन और चाय की थैलियां खरीदें।

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जल्द ही आईएमएफ की बैठक के लिए वाशिंगटन जाएंगी। जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री वहां भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने को लेकर बातचीत करेंगी। ट्रंप ने फिलहाल 75 से अधिक देशों को टैरिफ से राहत दी है।

 

Scroll to Top