Uttarakhand Avalanche : चमोली में ग्लेशियर टूटने से हुआ हादसा, हादसे में घायल 50 लोगों को बचाया गया, 4 की मौत

Chamoli Glacier Burst Update : उत्तराखंड के चमोली (Chamoli) जिले में ग्लेशियर टूटने वाले हादसे ने सबको चौंका दिया है। यह हादसा माणा गांव के पास हुआ, जहां भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन ने बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं, और सरकार हर संभव मदद कर रही है।

पीएम मोदी ने की फोन पर बात

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया और उसमे लिखा – “प्रधानमंत्री मोदी ने जनपद चमोली के माणा में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में हो रही बारिश और हिमपात की स्थिति पर भी जानकारी ली। प्रधानमंत्री जी ने केंद्र सरकार की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया।

कितने लोगों का हुआ रेस्क्यू ?

हादसे के वक्त वहां 55 मजदूर थे, जो सेना के लिए रास्ता ठीक कर रहे थे। अचानक हिमस्खलन आया और 6-7 फीट बर्फ के नीचे कई लोग दब गए। अब तक 50 लोग रेस्क्यू हो चुका है। 4 मजदूरों की जान चली गई।

घायलों की स्थिति

बचाए गए लोगों में से 10 को चोटें आई हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर थी, जिन्हें जोशीमठ के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। 1 मार्च की सुबह मौसम साफ होने के बाद हेलिकॉप्टर से तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों से मुलाकात की और उनकी हालत पर नजर रखने का भरोसा दिया।

सीएम ने किया हवाई सर्वे

आपको बता दे की उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने माणा गांव का हवाई सर्वे किया है। उनहोंने कहा की जोशीमठ में भी कन्ट्रोल रूम होने चाहिए।

Scroll to Top