Vijay Rupani death: गुजरात के पुर्व सीएम विजय रूपाणी का हुआ निधन, डीएनए सैंपल से की शव की पहचान

Vijay Rupani death News : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान 12 जून की दोपहर को क्रेश हो गया है। इस भयानक हादसे ने हर किसी को सदमें में डाल दिया है। प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री समेत 242 यात्री शामिल थे। जिनमें से केवल एक यात्री सुरक्षित बचा है। बाकि 241 लोगों की मौत हो गई है। शव इतनी बूरी तरह झुलस गए कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है। पहचान करने के लिए डीएनए टेस्‍ट की जरूरत पड़ेगी।

विजय रूपणी का हुआ निधन

इसी बीच लंदन जाने वाले इस प्लेन में बैठने से पहले विजय रूपाणी का एक वीडियो भी सामने आया है। एयरपोर्ट में जाने से पहले उनके साथ कई लोग हैं, जो उन्हें विदा करने आए हैं। यह विजय रूपाणी का अंतिम वीडियो है। प्लेन हादसे में उनकी भी जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक, विजय रूपाणी अपनी बेटी से मिलने अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे। यात्रियों की लिस्ट में विजय रुपाणी का नाम 12वें नंबर पर अंकित था और उनका सीट नंबर 2D दर्ज था। आग पर काबू पाते हुए सभी यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इनमें से किसी को भी बचाया नहीं जा सका। केवल 1 यात्री ही सुरक्षित बचा है।

राजनीतिक गलियारों में पसरा मातम

क्रैश प्लेन में विजय रूपाणी के मौजूद होने की खबर जबसे सामने आई, तबसे ही उनके घर के सामने लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की पुष्टि के बाद से गुजरात समेत देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।

डीएनए सैंपल से की गई पहचान 

विमान हादसे के बाद शवों को पहचान पाना मुश्किल था। जिसकी वजह से शवों को पहचानने के लिए करीबी रिश्तेदारों से डीएनए सैंपल लिया गया। ऐसे में विजय रूपाणी के शव की पहचान करने के लिए उनके करीबी रिश्तेदारों से डीएनए सैंपल लिया गया है। बता दें कि विजय रूपाणी की पत्नी-बेटी और अन्य करीबी रिश्तेदार लंदन में रहते हैं। इसलिए भारत में मौजूद उनके अन्य रिश्तेदारों से डीएनए सैंपल लेकर अब उनके शव की पहचान की जाएगी।

विजय रूपाणी कौन थे? 

विजय रूपाणी (Vijay Rupani) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 7 अगस्त 2016 से 13 सितंबर 2021 तक कार्यरत रहे। उनका जन्म 2 अगस्त 1956 को रंगून (अब यांगून), म्यांमार में हुआ था, और उनका परिवार बाद में भारत में राजकोट, गुजरात में बस गया। रूपाणी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और जनसंघ से की थी। वे गुजरात में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे, जिसमें राज्यसभा सांसद, गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष और विभिन्न मंत्रालयों में मंत्री शामिल हैं। मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में गुजरात में विकास, औद्योगिक नीतियों और बुनियादी ढांचे पर जोर दिया गया। 2021 में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद भूपेंद्र पटेल ने उनकी जगह ली। वर्तमान में वे सक्रिय राजनीति में कम दिखाई देते हैं, लेकिन बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती है।
 
Scroll to Top