Vinesh Phogat : विनेश फोगाट पर मेहरबान हुई हरियाणा सरकार, चार करोड़ रुपये, सरकारी नौकरी या प्लॉट देने का किया ऐलान

Vinesh Phogat News : भारत की ओलंपियन रेसलर विनेश फोगाट को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। आज हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने वह वादा पूरा किया जो उन्होंने पेरिस ओलंपिक के दौरान किया था। दरअसल नायब सैनी ने कहा था कि किसी भी कारण से विनेश ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो, लेकिन हमारे लिए तो वह चैंपियन रहेंगी। हमारी सरकार विनेश फोगाट का स्वागत और सम्मान करेगी। हाल ही में विनेश फोगाट ने कुछ दिन पहले विधानसभा में नायब सैनी को उनका यह वादा याद दिलाया था।

विनेश फोगाट को मिलेगा इनाम 

बता दें कि विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में रेसलिंग के फाइनल में पहुंची थी लेकिन वह डिस्क्वालिफाई हो गई थीं। जिसके बाद हरियाणा के सीएम ने विनेश फोगाट के लिए ऐलान किया था। कुछ दिन पहले विनेश फोगाट ने विधानसभा में मुद्दा उठाया था कि पेरिस ओलंपिक को आठ महीने बीतने के बावजूद उन्हें पुरस्कार राशि नहीं मिली है।

किस इनाम को चुनेंगी विनेश फोगाट ?

दरअसल हरियाणा सरकार की सिल्वर मेडल की नीति के तहत 3 तरह के लाभ मिलते हैं। इसमें खिलाड़ी को नकद पुरस्कार के तौर पर 4 करोड़ रुपए, ग्रुप ए OSP नौकरी और साथ ही HSVP का प्लाट शामिल होता है। इनमें से खिलाड़ी किसी भी एक चीज को चुन सकता है। फिलहाल विनेश फोगाट कांग्रेस विधायक हैं तो सरकारी नौकरी के विकल्प को चुन नहीं सकती। अब बाकी बचे दो दोनों लाभ में से वह क्या लेना चाहती हैं। इसके लिए उनसे पूछा जाएगा।

Scroll to Top