IND vs NZ Final : कोहली ने ट्रॉफी जीतने के बाद छुए शमी की मां के पैर, जीत लिया फैंस का दिल

Champions Trophy IND vs NZ Final : टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। जीत के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने परिवार के साथ ख़ुशी मनाते नजर आए। इस दौरान विराट कोहली के एक एक्शन ने सभी का दिल जीत लिया। कोहली ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मां से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने शमी का मां के पैर भी छुए। कोहली ने शमी की फैमिली के साथ फोटो भी क्लिक करवाई। विराट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

कोहली ने शमी की मां के छुए पैर

दरअसल भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल मैच देखने खिलाड़ियों का परिवार भी आया था। शमी का भी परिवार दुबई के मैदान पर मौजूद था। भारत की जीत के बाद शमी ने अपनी मां को विराट से मिलवाया। इस दौरान विराट ने शमी की मां के पैर छुए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। शमी ने टीम इंडिया का मैच जीतने में बेहद अहम भूमिका निभाई है। फाइनल मैच में उन्होंने एक विकेट लिया।

टीम इंडिया का बेहतरीन प्रदर्शन 

भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मोहम्मद शमी ने भारत के लिए 5 मैचों में 9 विकेट झटके हैं। शमी ने मैच में 41 ओवर फेंके हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 233 रन दिए हैं। शमी भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर रहे हैं। विराट कोहली टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे हैं। श्रेयस अय्यर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर रह। श्रेयस अय्यर ने 5 मैचों में 243 रन बनाए हैं।

Scroll to Top