Water Strike on Pakistan : पाकिस्तान में बाढ़ का कहर! भारत ने खोले सलाल डैम के गेट, भारत की वाटर स्ट्राइक…पाकिस्तान में कोहराम

Water Strike on Pakistan News : भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। इस बीच भारत ने चिनाब नदी पर बने रियासी के सलाल बांध के तीन गेट को खोल दिया है। बता दें कि इस बांध को बंद कर पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को रोका गया था। यह कदम भारत ने सिंधु जल संधि को रद्द करने के बाद उठाया था। लेकिन अब इस बंद किए गए डैम को खोल दिया है। अब फिर से सलाल डैम के गेट खोलने के बाद पीओके में बाढ़ आने की संभावना बढ़ गई है।

पाकिस्तान में बाढ़ का खतरा

भारत के इस कदम के बाद पाकिस्तान पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। भारी बारिश के बाद भारत ने रामबन के बगलिहार डैम का भी गेट खोल दिया है। भारत की तरफ से जल संधि को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। वहीं इससे पहले चिनाब में पानी रोक दिया गया था और अब डैम खोल दिया गया है। इससे पाकिस्तान को भारी नुकसान होने की संभावना है।

मुश्किलों में घिरा पाकिस्तान

बता दें कि डैम खोलने के बाद पाकिस्तान के निचले इलाके पानी में डूब जाएंगे। साथ ही पाकिस्तान भारत से ये भी नहीं कह पाएगा कि आपने पानी क्यों छोड़ दिया? इससे पाकिस्तान की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं। पाकिस्तान के कई इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है। सिंधु जल संधि निलंबित करने के बाद भारत ने सलाल और बगलिहार डैम के सभी गेटों को बंद कर पाकिस्तान को पानी के लिए मोहताज कर दिया है।

 

Scroll to Top