West Bengal: राज्यपाल CV आनंद स्पेशल ट्रेन से मालदा रवाना, हिंसा प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

Murshidabad Hinsa : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस आज शुक्रवार को मुर्शिदाबाद जिले का दौरा करेंगे। यहां बोस हिंसा के पीड़ितों से मिलेंगे और जिला अधिकारियों के साथ में मीटिंग करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले का अपना दौरा स्थगित करने का आग्रह किया था।

सीएम ममता ने की अपील 

सीएम ममता ने कहा था कि “स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और जनता का विश्वास बहाल करने की कोशिश जारी है। मैं राज्यपाल से कुछ दिन और इंतजार करने की अपील करती हूं। महिला आयोग भी वहां जाना चाहता है, लेकिन मैंने उन्हें रोक दिया। मैं भी वहां नहीं जा रही हूं। समय आने पर मैं जाऊंगी।”

प्रभावित इलाकों का दौरा करने जा रहे हैं राज्यपाल

ममता बैनर्जी की अपील के बाद भी राज्यपाल ने अपना दौरा स्थगित नहीं किया। पिछले हफ्ते यहां हुई हिंसा में कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके बाद हालात को काबू में लाने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और अतरिक्त पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है। राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने मुर्शिदाबाद में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर गहरी चिंता जताई है। यहां जाने से पहले उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा कि “वे यहां स्थिति का जायजा लेने और वास्तविकता की जांच करने के लिए जा रहे हैं। वहां जो कुछ भी हुआ वह हैरान कर देने वाला है। ऐसी घटनाएं कभी नहीं होनी चाहिए। हम सभी को एकजुट होकर हिंसा के खिलाप लड़ना चाहिए।”

पीड़ित परिवारों से भी कर चुके हैं मुलाकात 

ममता बैनर्जी की खास अपील पर डॉ. बोस ने साफ तौर पर कहा कि “यह उनकी राय हो सकती है कि मुझे नहीं जाना चाहिए, लेकिन मैं जाना चाहता हूं।” मुर्शिदाबाद हिंसा के दौरान बेघर हुए पीड़ित परिवारों ने गुरुवार, 17 अप्रेल को सीवी आनंद बोस से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों की आपबीती सुनी।

Scroll to Top