Delhi Election 2025 : दिल्ली में ‘जहरीली’ हुई चुनावी जंग! यमुना के पानी को लेकर सियासत तेज

Delhi Vidhansabha Election 2025 : दिल्ली चुनाव को अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इस बीच दिल्ली और हरियाणा में यमुना के पानी को लेकर सियासी जंग छिड़ गई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने हरियाणा सरकार पर यमुना का पानी जहरीला करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी पर पलटवार करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “मैं पिछले 11 सालों से हरियाणा का पानी पी रहा हूं।” इतना ही नहीं सीएम सैनी यमुना नदी पर पहुंच गए और यमुना के तट पर खड़े होकर पानी भी पिया।”

यमुना में जहर पर छिड़ी जंग 

बता दें कि नायब सिंह सैनी ने जहां यमुना का पानी पिया। वह दिल्ली और हरियाणा की सीमा है। यहीं पर अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाया है। सीएम सैनी ने कहा कि “उन लोगों ने कहा कि “बीजेपी सरकार ने जहर मिला कर भेजा है। उन्होंने Mass Genocide की बात भी कही। मैंने खुद पानी पीया है, कोई जहर नहीं है। ये बीएस खुद बचना चाह रहे हैं। इस तरह के बयान देकर वह हरियाणा के लोगों को अपमानित कर रहे हैं।”

चुनाव आयोग ने केजरीवाल से मांगा जवाब 

वहीं इस मामले में अब चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने आप संयोजक से उनसे इन दावों पर जवाब मांगा था। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल के जवाब से चुनाव आयोग अंसतुष्ट नजर आया। चुनाव आयोग ने उनसे एक बार फिर जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने कल 31 जनवरी की सुबह 11 बजे तक अरविंद केजरीवाल से उनका जवाब मांगा है।

चुनाव आयोग ने कई सवालों का जवाब मांगा

  • हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी में कौन सा जहर मिलाया?
  • किस तरह का जहर मिलाया गया?
  • कितनी मात्रा में जहर मिलाया गया?
  • वह पानी पीने से कैसे लोगों की सामूहिक हत्या की जा सकती है?
  • वह कौन सा स्थान है जहां पानी में जहर पाया गया?

पीएम मोदी के केजरीवाल पर निशाना 

पीएम मोदी ने दिल्ली चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा “आपादा वालों की लुटिया यमुना जी में डूबेगी। इन्हें चुनाव हारने का डर है ये कुछ भी बोल रहे है। पिछले 11 साल से यह प्रधानमंत्री भी यही पानी पी रहा है।” दिल्ली में पानी की आपूर्ति और अमोनिया के स्तर को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। यह मुद्दा आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “दिल्ली के लोगों को पता होना चाहिए कि चाहे वायु प्रदूषण हो या जल प्रदूषण, यह बीजेपी की गंदी राजनीति के कारण है। आज यमुना प्रदूषित इसलिए हो रही है क्योंकि हरियाणा और यूपी इंडस्ट्रियल वेस्ट यहां छोड़ रहे हैं।

Scroll to Top