Youtuber Jyoti Malhotra : महिला यूट्यूबर को मिलेगी देश से गद्दारी की सजा…तीन बार जा चुकी है पाकिस्तान

Youtuber Jyoti Malhotra Arrested : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक पुलिस ने पंजाब और हरियाणा से कुल 6 पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार कर लिया है। ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान हाई कमिशन में कार्यरत दानिश नाम के अधिकारी के साथ काफी समय से संपर्क में थी। दानिश ने इसे कई बार पाकिस्तान भी भेजा था। बता दें कि ज्योति मल्होत्रा अपना ट्रैवल चैनल चलाती है। आरोप है कि वह कई खुफिया जानकारी पाकिस्तान में शेयर कर रही थी।

ज्योति मल्होत्रा की हुई गिरफ्तारी

पुलिस पूछताछ के दौरान ज्योति मल्होत्रा ने बताया कि “उसका ‘ट्रैवल विद-जो’ के नाम से यूट्यूब पर एक चैनल बना हुआ है। उसके पास पासपोर्ट भी है। वह 2023 में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लगवाने के लिए पाकिस्तान हाई कमीशन जो दिल्ली में है, वहां गई थी। जहां उसकी मुलाकात त अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई थी। उसने तभी दानिश का मोबाइल नंबर ले लिया था। जिसके बाद दानिश से उसकी बातचीत होने लगी।”

पुलिस ने की पूछताछ 

उसने पुलिस को आगे जानकारी दी की कि “वह दो बार दानिश के कहने पर पाकिस्तान गई थी। जहां दानिश के कहने पर उसके जानकार अली अहवान से मिली थी। उसके घूमने और रहने का भी प्रबंध अली अहवान ने किया था। पाकिस्तान में अली अहवान ने उसकी पाकिस्तानी सिक्यूरिटी व इंटेलीजेंस के अधिकारियों से मुलाकात करवाई थी।

यूट्यूबर ने खोले कई राज

उसी दौरान वह शाकिर और राणा शहबाज से भी मिली थी। उसने शाकिर का मोबाइल नम्बर ले लिया। उसके मोबाइल में उसका नंबर जट रधांवा के नाम से सेव भी है। ताकि किसी को शक ना हो। इसके बाद वह भारत वापस आ गई। व्हाट्सऐप, स्नैप चैट व टैलीग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए वह उन सभी से जुड़ी रही। जिसके बाद देश विरोधी सूचनाओं का आदान प्रदान करने लगी।

 

Scroll to Top