अभ्यर्थियों के लिए DMRC की खास तैयारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए दिल्ली मेट्रो ने खास इंतजाम किए हैं। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 24 मई 2026 यानी रविवार के दिन होने जारी है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो ने कुछ मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू करेगा, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

DMRC ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट शेयर करके दी है। दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, रविवार 24 मई 2026 को कुछ मेट्रो लाइनों पर ट्रेन सेवा सुबह 6 बजे से शुरू होगी। आमतौर पर रविवार को इन लाइनों पर मेट्रो सुबह 7 बजे से चलती है, लेकिन इस बार परीक्षा को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है।

DMRC ने बताया कि सुबह 6 बजे से 7 बजे तक इन लाइनों पर मेट्रो 15 मिनट के अंतराल पर मिलेगी। इसके बाद ट्रेन सेवाएं रविवार के सामान्य टाइम टेबल के हिसाब से चलेंगी।

DMRC ने बताया कि तीन मेट्रो लाइनों पर यह खास व्यवस्था लागू होगी।

पिंक लाइन (लाइन-7) – मजलिस पार्क से शिव विहार
मैजेंटा लाइन (लाइन-8)- कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से बॉटनिकल गार्डन और दीपाली चौक से मजलिस पार्क
ग्रे लाइन (लाइन-9)- ढांसा बस स्टैंड से द्वारका
इन तीनों लाइनों पर ट्रेनें रविवार को सुबह 6 बजे से चलनी शुरू हो जाएंगी

UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। परीक्षा वाले दिन कई उम्मीदवारों को समय पर केंद्र पहुंचने की चिंता रहती है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो का यह फैसला उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

Scroll to Top