इस दिन होगी Bigg Boss की धमाकेदार शुरुआत, जानिए कब, कहां और कितने बजे से देख पाएंगे शो

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने शो का रिलीजिंग डेट जारी कर दिया है।

रश्मि सिंह|Bigg Boss OTT 3: सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का अब ओटीटी का 3 सीजन आ रहा है। शो को लेकर आए दिन कुछ न कुछ चर्चा में रहता है। अब मेकर्स ने शो का रिलीजिंग डेट को जारी कर दिया है। बता दें कि, इस सीजन को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करने वाले है। तो चलिए आपको बताते है कि इस बार शो को कब, कहां और कितने बजे देख सकते है।

कब रिलीज होगा बिग बॉस ओटीटी 3
बिग बॉस ओटीटी 3 की प्रीमियर डेट की घोषणा की जा चुकी है। इस बार शो में सलमान खान की बजाय अनिल कपूर को होस्ट करते नजर आने वाले है। यह रियलिटी शो इस बार 21 जून से शुरु होने वाला है। मेकर्स ने कुछ दिन पहले अनिल कपूर की होस्टिंग से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया ता। जिसके बाद फैंस सलमान खान को शो में न देखे जाने के कारण कुछ निराश दिखे।

Scroll to Top