दुनिया में हर साल सबसे ज्यादा मौत सांपों के काटने से होती है। गर्मियों के मौसम में तो सांप भोजन के साथ ही ठंडी और शांत जगह की तलाश में लोगों के घर तक पहुंच जाते हैं। लेकिन सांप कुछ खास चीजों की गंध से नफरत करते हैं। इन गंधों से बचने की कोशिश करते हैं। आइए जानते हैं कि सांप किस गंध से दूर भागते हैं-
तीखी गंधों से बनाते हैं दूरी
माना जाता है कि सांप तेज और तीखी गंधों से दूरी बनाना पसंद करते हैं। खासतौर पर सल्फर, नेफ्थलीन, सिरका, दालचीनी, लौंग और लहसुन जैसी गंध उन्हें असहज कर सकती हैं। गांव में लोग इन घरेलू चीजों का प्रयोग सांपों को दूर रखने के लिए लंबे समय से करते आ रहे हैं।
खुद बनाते हैं दूरी
सांपों को अचानक तेज कंपन, शोर या तीखी गंध परेशान कर सकती है। कई लोग फिनाइल, सिरका, लहसुन या बाजार में मिलने वाले स्नेक रिपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर घर में सांप दिख जाए तो खुद उसे भगाने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है। सांप आमतौर पर इंसानो से बतना चाहते हैं और मौका मिलते ही खुद दूर चले जाते हैं।
लहसुन के गंध से दूर भागते हैं सांप
गांव के लोगों से बात करेंगे तो पता चलेगा कि लहसुन की गंध से सांप भागते हैं। इसकी तेज गंध के कारण लोग घर के कोनों, बगीचे या दरवाजों के पास लहसुन रखने की सलाह देते हैं। कुछ लोग लहसुन और प्याज का स्प्रे भी इस्तेमाल करते हैं।
सांप खुद ढूंढते हैं अपनी जगह
सांप आमतौर पर घर में नहीं रहना चाहता, वह खुद ही अपने लिए सुरक्षित जगह ठंडक, अंधेरा या खाने की तलाश में घर के भीतर आ सकता है। अगर उसे शांत माहौल और छिपने की जगह मिल जाए, तो वह कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक भी रह सकता है। लेकिन जहां चूहे रहते हैं, वहां सांप टिक सकते हैं।
