मुरादनगर के रावली कला में शनिवार सुबह चार बजे 80 वर्षीय बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार अपनी 72 वर्षीय पत्नी को मौत के घाट उतारा। हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
गाजियाबाद के मुरादनगर के रावली कला गांव में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 80 वर्षीय एक बुजुर्ग ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों के बीच यह चर्चा बनी हुई है।
शनिवार सुबह लगभग चार बजे हरपाल पुत्र खचेडू निवासी रावली कला, थाना मुरादनगर के रावली चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल पर पता चला कि आरोपी हरपाल, जो मूल रूप से मोरटा कब्रिस्तान के पास का रहने वाला है और वर्तमान में रावली में अपनी बेटी के घर पर अपनी पत्नी उर्मिला के साथ था रह रहा था। घर पर उनकी बेटी कंचन के लड़के कुणाल और अजय भी मौजूद थे। कुणाल के मम्मी-पापा मेरठ गए हुए थे।
मृतक उर्मिला के नाती कुणाल ने पुलिस को बताया गया कि नाना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि अक्सर नाना-नानी के बीच झगड़े होते रहते थे। घटना की रात, जब सभी लोग रो रहे थे तो हरपाल और उर्मिला बाहर सो रहे थे। इसी दौरान यह वारदात हुई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि चारपाई पर लेटी उर्मिला के सिर पर कान के पास कुल्हाड़ी से कई गहरे घाव थे। गंभीर रूप से घायल उर्मिला को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने उर्मिला का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। उपचार के समय डॉक्टरों ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस आरोपी से हरपाल से लगातार पूछताछ कर रही है, जिससे घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।