दिल्ली में बदले गए कई मेट्रो स्टेशनों और अस्पतालों के नाम, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के कई मेट्रो स्टेशनों, अस्पतालों और चौकों के नाम बदलने का बड़ा फैसला किया है। अब रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन को \’डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल\’ के नाम से जाना जाएगा, वहीं रोहिणी ईस्ट का नाम बदलकर सिर्फ \’रोहिणी\’ मेट्रो स्टेशन कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में हुई एक हाई-लेवल मीटिंग में इन सभी बदलावों को मंजूरी दी गई। सीएम ने कहा कि यह फैसला दिल्ली की संस्कृति और हमारे महापुरुषों को सम्मान देने के लिए लिया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपने इतिहास को जान सके।

रोहिणी के सेक्टर-33 (बेगमपुर) में जो नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बन रहा है, उसका नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर ‘अटल खेल परिसर’ रखा जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं, इस खेल परिसर में अटल जी की एक मूर्ति भी लगाई जाएगी।

यात्रियों की सुविधा और इलाके की पहचान को आसान बनाने के लिए ये बदलाव किए गए हैं।

  • रोहिणी वेस्ट स्टेशन: अब इसका नाम ‘डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल मेट्रो स्टेशन’ होगा।
  • रोहिणी ईस्ट स्टेशन: अब इसे केवल ‘रोहिणी मेट्रो स्टेशन’ कहा जाएगा।
  • द्वारका स्टेशन: आसपास के इलाके की पहचान जोड़ने के लिए इसका नाम अब ‘द्वारका-ककरोला मेट्रो स्टेशन’ कर दिया गया है।
  • ज्वालापुरी अस्पताल: ज्वालापुरी में बन रहे नए अस्पताल का नाम अब ‘बाबा रामदेवजी महाराज अस्पताल’ होगा।

  • ब्रिटानिया चौक: शकूरपुर के मशहूर ब्रिटानिया चौक का नाम बदलकर अब ‘अश्विनी चोपड़ा (मिन्ना) चौक’ रख दिया गया है।

इस बड़े फैसले के लिए दिल्ली सचिवालय में एक खास बैठक हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली के मुख्य सचिव, दिल्ली मेट्रो (DMRC) के एमडी और डीडीए (DDA) के डायरेक्टर समेत कई बड़े अधिकारी शामिल हुए थे। सभी अधिकारियों ने इन नए नामों पर अपनी सहमति जताई।

Scroll to Top