नीले ड्रम के बाद अब ‘हरे ड्रम’ की दहशत

अभी देश के लोग नीले ड्रम के चर्चित मर्डर केस की दहशत से बाहर नहीं निकल पाया था कि अब मुंबई से सटे मुंब्रा इलाके से एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आ गई। इस बार सोशल मीडिया पर \’हरे ड्रम\’ का नाम तेजी से वायरल हो रहा है। मामला इतना खौफनाक है जिसने भी सुना वह भी सुन्न रह गया। आरोप है कि महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए हरे रंग के प्लास्टिक ड्रम में भरकर सुनसान नाले में फेंक दिया।

प्रेमी बना मौत की वजह

बताया जा रहा कि मुंब्रा इलाके में रहने वाली महिला का कथित तौर पर एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। लेकिन इसी रिश्ते ने धीरे-धीरे खतरनाक मोड़ ले लिया। आरोप है कि महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर प्रेमी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसके बाद युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई ताकि किसी को भनक तक न लगे।

ड्रम में शव को डालकर फेंका

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत को मिटाने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक के शव को एक हरे रंग के बड़े प्लास्टिक ड्रम में ठूंसा गया और फिर उसे मुंब्रा के सुनसान नाले में फेंक दिया गया। जब स्थानीय लोगों को नाले के पास संदिग्ध ड्रम दिखाई दिया तो पुलिस को सूचना दी गई।

सोशल मीडिया पर वायरल

घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे \’Green Drum Murder Case\’ कहकर चर्चा कर रहे हैं। कई लोग ने पुराने \’Blue Drum Case\’ का जिक्र करते हुए कि अब लोग रंग-बिरंगे ड्रम देखकर डरने लगे हैं। इस मामले को देखकर लोगों के अंदर गुस्सा और डर दोनों देखने को मिल रहे हैं।

Scroll to Top