शनिवार के दिन करें ये 5 काम

हिंदू धर्म में शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने का विशेष महत्व है। कहते हैं कि शनिदेव लोग उनके कर्मों के अनुसार ही फल और दंड देते हैं। शनिदेव के नाम आते ही लोगों में भय बढ़ जाता है। इस भय का कारण शनिदेव की साढ़ेसाती और ढैय्या है, लेकिन विधिवत पूजा और व्रत करने से प्रसन्न होकर शनिदेव रंक से राजा भी बना देते हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन कौन-से 5 काम करने चाहिए-

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

कहा जाता है कि शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

काले चीजों का दान करें

माना जाता है कि शनिवार के दिन गरीबों और जरूरतमंदों में काले चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सारे काम बनने लगते हैं और परिवार में खुशियां बनी रहती है।

पीपल पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

शनिवार की शाम को सूर्यास्त के बाद पीपल पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यह दीपक मिट्टी का होना चाहिए, ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

शनि मंत्रों का जाप करें

शनिवार के दिन शनि मंत्रों का जाप करने का विशेष महत्व हैं। इस दिन \’ॐ शं शनैश्चराय नमः\’ का 21 या 108 बार जाप करें। इससे शनि का प्रकोप कम होने लगता है।

पशु-पक्षियों को खाना खिलाएं

शनिवार दिन काले कुत्ते या पक्षियों को खाना खिलाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है और पशु-पक्षियों की सेवा करने से उनकी क्रूर दृष्टि सौम्य हो जाती है।

सुंदरकांड का पाठ करें

हर शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, जिस भी व्यक्ति के कुंडली में पितृदोष का प्रभाव है तो उस व्यक्ति को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

Scroll to Top