शुक्रवार को भोजशाला में हुई अखंड पूजा, 1 बजे महाआरती

मध्य प्रदेश के धार भोजशाला में कोर्ट फैसले के बाद पहले शुक्रवार को अखंड पूजा और महा आरती होने वाली है।मुस्लिम पक्ष ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

शुक्रवार को हुई पूजा

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से मिले 365 दिन निर्बाध पूजा-अर्चना के अधिकार के बाद पहले शुक्रवार को धार नगर स्थित भोजशाला में मां वाग्देवी की महाआरती और विशेष पूजन की तैयारी है।

भोजशाला में महाआरती

हिंदू पक्ष सुबह नौ बजे भोजशाला में महाआरती करेगा, जबकि दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु ज्योति मंदिर से भोजशाला दर्शन के लिए रवाना होंगे। बता दें कि 721 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद यह पहला अवसर होगा, जब शुक्रवार को भोजशाला परिसर मां वाग्देवी के जयकारों से गूंजेगा। अब तक प्रत्येक शुक्रवार को यहां मुस्लिम पक्ष को नमाज की अनुमति थी।

प्रशासन अलर्ट

धार में जिला व पुलिस प्रशासन ने शहर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था कर ली है। आसपास के शहरों से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया है। धार के एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन करवाया जाएगा। शहर में 1500 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं।

मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

हाई कोर्ट के निर्णय को चुनौती देते हुए मस्जिद पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसायटी के सदर अब्दुल समद ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में शुक्रवार दोपहर से पहले सुनवाई होने की संभावना है।

Scroll to Top