क्या आप हर मिनट फोन चेक करते हैं?

अक्सर लोग सुबह उठते ही फोन चेक करने लगते हैं। ऐसे में वह सुबह-सुबह योग, ध्यान लगाना या पार्क जाना कम कर दिया है। ऑफिस का काम हो, दोस्तों से बातचीत या फिर मनोरंजन, हर चीज में अब लोग फोन में चिपके जा रहे हैं।

फोन को दिया जाता है महत्व

कुछ साल पहले लोग इतना फोन को महत्व नहीं देते थे, वह लोग परिवार और रिश्तों को महत्व देना ज्यादा पसंद करते थे। पहले के समय में रीलस, वीडियो जैसा कुछ नहीं होता था। लेकिन आज के समय में लोग फोन से चिपके जा रहे हैं। इंसानों का दिमाग  हर समय फोन में ही लगा रहता है।

डिजिटल डिटॉक्स का मतलब

डिजिटल डिटॉक्स का मतलब फोन छोड़ देना नहीं है, बल्कि उसके इस्तेमाल को संतुलित करना है। अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया से दूरी बनाता है, तो उसका दिमाग शांत होने लगता है।

सोने से पहले दूर रखें फोन

रात को सोने से पहले अगर फोन का प्रयोग करते हैं तो फोन की स्क्रीन की ब्लू लाइट दिमाग को एक्टिव बनाए रखती है। यही कारण है कि लोग थकान के बावजूद जल्दी सो नहीं पाते हैं। सोने से पहले करीब एक घंटा पहले फोन दूर रख दिया जाए, तो बेहतर नींद ले सकते हैं।

 

सुबह न करें फोन का प्रयोग

अधिकतर लोगों की आदत होती है कि वह सुबह उठते ही फोन का प्रयोग करने लग जाते हैं। देखते ही देखते सोशल मीडिया में घंटों बर्बाद करते हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सुबह उठने के बाद कम से कम 30 मिनट फोन को दूर रखना चाहिए। सुबह उठने के बाद व्यक्ति को मेडिटेशन, योगा या परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में बदलाव देखने को मिलते हैं और खुद को हल्का महसूस करते हैं।

रिश्तों को दें समय

डिजिटल डिटॉक्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोग फिर से अपने आसपास के लोगों से जुड़ने लगते हैं। परिवार के साथ बैठकर खाना खाना, दोस्तों से आमने-सामने मिलना या शाम को बिना फोन के टहलना मानसिक तनाव को काफी हद तक कम कर सकता है।

Scroll to Top