कान्स फिल्म फेस्टिवल कुछ सालों में दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में शामिल हो चुका है, जहां हर साल इंटरनेशनल स्टार्स अपने शानदार और महंगे लुक्स से सबका ध्यान खींचते हैं। रेड कार्पेट पर डिजाइनर गाउन, लग्जरी ज्वेलरी और यूनिक स्टाइल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस जैसे दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट भी कान्स में अपने फैशन सेंस को लेकर खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
1300 करोड़ का लुक
कान्स 2025 में उर्वशी रौतेला का पहला लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर माइकल सिन्को का डिजाइन किया हुआ शानदार गाउन पहना था। इस लुक को और खास बनाने के लिए उर्वशी ने अनोखे स्टाइल का तोते के आकार वाला क्लच और दुनिया के सबसे दुर्लभ हीरों से बनी ज्वेलरी कैरी की थी।
लुक की कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्वशी के पूरे लुक की कीमत करीब 155.9 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1300 करोड़ रुपये बताई गई। इससे पहले हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन का 5 मिलियन डॉलर का लुक सबसे महंगा था।
पहने थे मंहगे डायमंड
उर्वशी के इस रिकॉर्ड तोड़ लुक की सबसे बड़ी वजह उनकी लग्जरी ज्वेलरी थी। उन्होंने रेड कार्पेट पर कई दुर्लभ और महंगे डायमंड पहने थे, जिनकी कीमत करोड़ों में थी। इनमें Moussaieff Red Diamond, Oppenheimer Blue Diamond, Dresden Green Diamond और Tiffany Yellow Diamond जैसे दुनिया के मशहूर हीरे शामिल थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, सिर्फ इन डायमंड्स की कीमत करीब 151 मिलियन डॉलर थी।
उर्वशी ने खीचा सबका ध्यान
साल 2026 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी ने अपने लुक से सबका ध्यान खीचा। 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के ओपनिंग सेरेमनी में उन्होंने वियतनामी डिजाइनर लेबल JoliPoli Couture का डिजाइन किया हुआ ग्लैमरस गाउन पहना। यह लुक काफी यूनिक भी नजर आ रहा था। गाउन का शीयर बॉडी-हगिंग डिजाइन और लैवेंडर टोन उनके पूरे लुक को बेहद रॉयल बना रहा था।