अक्सर लोगों के घर में तुलसी का पौधा रहता ही है, क्योंकि इस पौधे में माता लक्ष्मी जी का वास होता है। लेकिन गर्मी में तुलसी का पौधा जल्दी सूख जाता है। ऐसे में तुलसी के पौधे को हरा भरा रखने के लिए लोग कई उपाय को अपनाते हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे में दही डालने से क्या होता है-
तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना जाता है। अकसर लोग तुलसी के पौधे को हरा-भरा और स्वस्थ रखने के लिए तरह-तरह के घरेलू उपाय अपनाते हैं।
मिट्टी के लिए फायदेमंद
दही और छाछ में प्रचुर मात्रा में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया मिट्टी के लिए \’गुड बैक्टीरिया\’ का काम करते हैं। जब इसे सही तरीके से तुलसी की जड़ों में डाला जाता है, तो यह मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को बढ़ाता है, जिससे तुलसी का पौधा तेजी से बढ़ता है।
फंगस या काले कीड़े से छुटकारा
तुलसी के पौधे में अक्सर फंगस या काले कीड़े लग जाते हैं, जिससे पत्तियां झड़ने लगती है। दही का पानी एक नेचुरल फंगीसाइड का काम करता है। अगर इसे तुलसी के पौधे में डालते हैं, तो फंकस और काले कीड़े मर जाते हैं।
गाढ़ा दही न डाले
तुलसी के पौधे में सीधे गाढ़ा दही या मलाई को नहीं डालना चाहिए। इससे मिट्टी की हवा रुक जाएगी, फंगस लग जाएगी और जड़ें सड़ सकती है।
सप्ताह में एक बार डालें
तुलसी के पौधे में दही को पतला करके डालें। साथ ही, इसका इस्तेमाल सप्ताह में एक बार करें या 15 दिन में एक बार ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
