दिल्ली में अगले चार दिन लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार 19 से 24 मई तक अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वही न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

गर्मी का रौद्र रूप

राजधानी दिल्ली में पिछले 15 दिनों में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप और चिलचिलाती भरी गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार के दिन चिलचिलाती गर्मी और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दोपहर के समय हालात ऐसे रहे जैसे आग के गोले बरस रहे हो।

कब तक रहेगी भीषण गर्मी

बीते तीन दिनों से लगातार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। वहीं, इस साल गर्मी ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार 19 से 24 मई तक अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

 

लू का प्रकोप

मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए 20 से 22 मई तक लू का पीली चेतावनी जारी किया है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

कब आएगा मॉनसून

दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून केरल पहुंच चुका है और इसके धीरे-धीरे आगे बढ़ने के साथ जून के पहले सप्ताह में उत्तर और मध्य भारत में बारिश शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मॉनसून की सक्रियता बढ़ने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।

Scroll to Top