5 दिनों के भीतर फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने जनता को एक और बड़ा झटका दिया है। पेट्रोल और डीजल  के दाम एक बार और बढ़ा दिए है। तेल कंपनियों ने पिछले 5 दिनों के भीतर दूसरी बार पेट्रोल और डीजल  की कीमतों में इजाफा किया है। इस बार पेट्रोल और डीजल दोनों के दानों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी कंपनियों ने तेल के दाम सीधे 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए थे।

लगातार हो रही इस बढ़ोतरी के बाद अब देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल  की कीमतें काफी ऊपर पहुंच  गई है। दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹98.64 और डीजल की कीमत ₹98.64 हो गई है। वही, दूसरी ओर मुंबई में महंगाई का असर देखने को मिल रहा है, जहां पेट्रोल के दाम में ₹107.59 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹94.08 प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं।5 दिनों में  पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी का बजट बिगड़ना तय है।

 

देश में करीब 4 साल के लंबे अंतराल के बाद ईंधन की कीमतों में ऐसा कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। इससे पहले आखिरी बार अप्रैल 2022 में  पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। इसके बाद मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। लेकिन अब तेल की कीमतें एक बार फिर से आम आदमी का बजट बिगाड़ रही है।

मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव की स्थिति की वजह से कच्चे तेल में सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। सप्लाई में बाधा आने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर  प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। तेल कंपनियों ने काफी समय तक खुद ही कच्चे तेल की कीमतों पर जारी भारी बढ़ोतरी का भार उठाया। लेकिन अब तेल कंपनियों ने कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी का भार आम जनता पर भी डालना शुरू कर दिया है।

Scroll to Top