Pahalgam Terror Attack News : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस शुक्रवार, 25 अप्रेल को देशभर में कैंडल मार्च निकालने वाली है। जिसके चलते कांग्रेस ने 25 और 26 अप्रैल को होने वाली सभी संविधान बचाओ रैलियां स्थगित कर दी गई हैं।
देशभर में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार, 24 अप्रेल को एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ और पीड़ितों के साथ एकजुटता जताने के लिए सभी राज्यों के जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता 25 अप्रैल को कैंडल मार्च निकालेंगे।” इस मार्च के लिए अपनी 25 और 26 अप्रैल को होने वाली सभी संविधान बचाओ रैलियां स्थगित कर दी गई हैं। कांग्रेस संविधान बचाओ रैलियां 27 अप्रैल से फिर शुरू होंगी।
#BreakingNews | पहलगाम हमले के खिलाफ आज सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस
➡️ आज देशभर में कैंडल मार्च निकालेगी कांग्रेस
➡️ गुरुवार को CWC की मीटिंग में लिया गया था फैसला
➡️ सर्वदलीय बैठक की बाद कांग्रेस का ऐलान#pahalgamattack #JammuKashmir #Congress #Trending #CWC #BreakingNews… pic.twitter.com/bmVox9jiGP
— Jantantra Tv (@JantantraTv) April 25, 2025
पहलगाम में बहा निर्देशों का खून
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान के आतंकियों ने जिस तरह से निर्दोष लोगों का खून बहाया। उसका हिसाब अब पाकिस्तान से भारत चुन-चुन कर लेने वाला है। पीएम मोदी ने पाकिस्तान से सभी रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर दिया है। पहलगाम हमले में उन लोगों ने अपनों को खोया जिसे वह अब वापस नहीं मिल सकते। खुशियों के बीच मौत का ऐसा मंजर शायद ही कहीं देखने को मिला होगा।
पत्नियों ने अपने पति को आंखों के सामने दम तोड़ते देखा, और वह बस खड़ी देखती रह गईं। ये मंजर उनकी आंखों से कभी नहीं जाने वाला है। खौफ और तबाही का वो ऐसा मंजर था कि हताशा में महिलाओं द्वारा ‘अल्लाहु अकबर’ का नारा लगाना भी काम न आया। आंखों के सामने बस अपने को दम तोड़ते देख पाएं। इस हमले में मारे गए लोग देश के अलग-अलग जगह से आए थे।