Delhi Bandh: दिल्ली बंद…बाजारों पर लटका रहेगा ताला, पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी

Delhi Bandh News : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार, 24 अप्रेल को दिल्ली बंद का ऐलान किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में 25 अप्रेल को बंद रहेगी है। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में दिल्ली के व्यापारी संगठनों ने दिल्ली बाजार बंद का आह्वान किया है।

700 से अधिक बाजार आज रहेंगे बंद

दिल्ली के कई बड़े बाजार आज बंद रहने वाले हैं। चांदनी चौक कनॉट प्लेस और सदर बाजार समेत 700 से अधिक बाजार आज बंद रहेंगे। दवा और सब्जी जैसी आवश्यक सेवाओं को इस बंद से छूट दी गई है। पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ व्यापारी समाज विरोध प्रदर्शन करेगा। वहीं आज चांदनी चौक में बड़ा मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च में सदर बाजार के दुकानदार भी प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में कंफेडेरशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआइ), भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बीयूवीएम) समेत कई संगठन शामिल होंगे।

पहलगाम आतंकी हमले का दिल्ली में विरोध

दिल्ली बंद को लेकर डीएचएमए के महासचिव श्रीभगवान बंसल ने कहा कि “इस आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के प्रति हम सभी एकजुटता दिखाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। शाम तक 150 से अधिक बाजारों व ट्रांसपोर्ट समेत अन्य संगठनों को दिल्ली बंद की जानकारी दे दी गई है।”

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री व चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि “यह प्रदर्शन कोई विरोध प्रदर्शन नहीं है। हमने सिर्फ व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने बाजारों में सुरक्षा के सभी आवश्यक ऐहतियाती उपाय अपनाएं।”

 

Scroll to Top