Pahalgam Terror Attack: LOC पर रातभर होती रही फायरिंग, पाकिस्तान ने उकसाया तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Pahalgam Terror Attack News : भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कुछ सख्त फैसले लिए हैं। भारत के इन फैसलों के बाद पाकिस्तान पर गहरा असर पड़ेगा। इन सबके बीच पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की। इसका भारते ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में सर्च ऑपरेशन भी चला रखा है। पहलगाम हमले के आतंकियों की तलाश की जा रही है।

बॉर्डर पर रातभर की फायरिंग

पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के कई हिस्सों पर फायरिंग की है। भारत ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस फायरिंग की घटना में किसी के घायल ना होने की खबर है। इस बीच भारतीय सेना की प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी बॉर्डर का दौरा करेंगे। वह आज जल्द उधमपुर और श्रीनगर के लिए रवाना हो सकते हैं। यहां सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात होगी।

भारत को उकसा रहा पाकिस्तान

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कई कड़े कदम उठाए हैं। जिनमें सबसे महत्वपुर्ण सिंधू जल समझोता शामिल है। इसकी वजह से पाकिस्तान को काफी नुकसान होगा। इसके अलावा भारत ने अटारी बॉर्डर बंद करने का फैसला किया है। भारत ने पाकिस्तान का ऑफिशियल एक्स हैंडल भारत में बैन कर दिया है।

भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे। यह हमला जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुआ था, जहां आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की। हमले में शामिल आतंकियों की संख्या और उनकी पहचान के बारे में जांच चल रही है। हमला पहलगाम की बायसरन घाटी में हुआ, जहां आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। हमले में 26 लोग मारे गए और 17 से अधिक लोग घायल हुए। मारे गए लोगों में विभिन्न राज्यों के पर्यटक शामिल हैं। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है।

 

Scroll to Top