कब से शुरू होगा नौतपा?

सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही नौतपा की शुरुआत हो जाती है। इन 9 दिनों में सूर्य प्रचंड गर्मी फैलाते हैं। हर साल यह नौतपा मई के अंत और जून की शुरुआत में पड़ने वाले इन दिनों को साल के सबसे गर्म दिनों में गिना जाता है। माना जाता है इस दौरान सूर्य की तपिश सबसे अधिक प्रभावशाली होती है। साल 2026 में नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। इन 9 दिनों में तेज धूप, गर्म हवाएं और लू का असर देखने को मिल सकता है।

नौतपा का मतलब

नौतपा का मतलब होता है नौ दिनों की तपन। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहते हैं तो धरती पर उनकी गर्मी का प्रभाव काफी बढ़ जाता है। 25 मई से नौतपा की शुरुआत होगी। इस दिन सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसके साथ ही नौतपा की शुरुआत मानी जाती है।

नौतपा में क्यों पड़ती है गर्मी?

इस समय सूर्य की किरणें सीधे और अधिक प्रभाव के साथ धरती पर पड़ती है। इसी वजह से तापमान तेजी से बढ़ जाता है और लू चलने लगती है। मौसम विज्ञान भी इस समय को साल का सबसे गर्म दौर मानता है।

मानसून होता है बेहतर

माना जाता है कि नौतपा के दौरान अच्छी गर्मी पड़े तो आने वाला मानसून बेहतर माना जाता है। किसानों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

नौतपा के दौरान उपाय

माना जाता है कि सूर्य को नौतपा के दौरान जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इस समय में गायत्री मंत्र का जाप भी लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा घर में ठंडे और शांत वातावरण का ध्यान रखना अच्छा माना जाता है।

नौतपा में ज्यादा पानी पिएं

नौतपा के दौरान शरीर में पानी की कमी होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए इस दौरान पानी पीते रहना चाहिए। दिन के समय में धूप से बचे और हल्का भोजन करना बेहतर माना जाता है।

Scroll to Top