चुनाव से पहले भाजपा संगठन में भारी फेरबदल

बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है। बीजेपी ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान किया है। सरदार केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा अध्यक्ष बनाया गया। अभिषेक देवराय को त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया। अर्चना गुप्ता हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष बनाई गईं। हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है।

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं। हर्ष मल्होत्रा केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल हैं और उनके पास सड़क परिवहन मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी है। वह वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब चुनावों में एक साल से भी कम समय बचा है और पार्टी ने सुनील जाखड़ की जगह नए नेता को पार्टी के संगठन की कमान सौंप दी है। केवल सिंह ढिल्लों पंजाब बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे।

हरियाणा में सांगठनिक फेरबदल के तहत बीजेपी ने महिला नेतृत्व पर भरोसा जताया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने डॉ. अर्चना गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आगामी सांगठनिक चुनावों और राज्य की राजनीतिक जमीनी पकड़ को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम रहने वाली है।

पूर्वोत्तर के महत्वपूर्ण राज्य त्रिपुरा में बीजेपी ने युवा और विधायी अनुभव को प्राथमिकता दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने त्रिपुरा से पार्टी के विधायक अभिषेक देबरॉय को भारतीय जनता पार्टी त्रिपुरा प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। देबरॉय की नियुक्ति से पूर्वोत्तर में युवाओं के बीच पार्टी का आधार और मजबूत होने की उम्मीद है।

Scroll to Top