Tuglaq Lane : दिल्ली में अब तुगलक लेन vs विवेकानंद मार्ग, BJP सांसदों ने घर के बाहर बदली नेम प्लेट

Tuglaq Lane Name Change : दिल्ली के ‘तुगलक लेन’ (Tuglaq Lane) में रहने वाले भाजपा सांसदों ने अपने घर के बाहर नेम प्लेट पर ‘विवेकानंद मार्ग’ (Vivekanand Marg) लिखवा लिया है। मुस्लिम शासकों के नाम वाली सड़कों को लेकर देश की राजधानी में राजनीति लगातार बढ़ती जा रही है। बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के सरकारी आवासों के बाहर ‘तुगलक लेन’ के साथ ‘विवेकानंद मार्ग’ भी लिखा हुआ है। हालांकि अभी इस नाम में आधिकारिक रूप से कोई बदलाव नहीं किया गया है।

BJP सांसदों ने घर के बाहर बदली नेम प्लेट 

बता दें कि दिल्ली में किसी भी सड़क या लेन का नाम बदलना बिल्कुल भी आसान नहीं है। सबसे पहले इसके लिए MCD को प्रस्ताव भेजा जाता है। फिर कमेटी इसे सरकार को भेजती है। अगर इसे केंद्र सरकार मंजूरी देती है, तो र नया नाम आधिकारिक रूप से लागू होता है। प्रस्ताव पास होने के बाद, इसे प्रकाशित किया जाता है। तब जाकर यह प्रक्रिया पूरी होती है।

 

कई सड़कों के नाम बदले जा चुके हैं 

दिल्ली में पहले भी कई सड़कों के नाम बदले जा चुके हैं। जैसे :

  • औरंगज़ेब रोड – डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड
  • डलहौजी रोड – दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
  • राजपथ – कर्तव्य पथ
  • रेस कोर्स रोड – लोक कल्याण मार्ग

नाम बदलने पर राजनीति गर्म 

देश की राजधानी दिल्ली में सड़कों के नाम बदलने को लेकर अक्सर राजनीति गर्माती रहती है। भाजपा का कहना है कि मुगल शासकों का नाम हटाकर भारतीय महापुरुषों के नाम रखने चाहिए ताकि देश में मुग़ल हुकूमत की परछाई न रहे। वहीं विपक्ष कहता है कि भाजपा इतिहास से छेड़छाड़ कर रही है।

 

Scroll to Top