Sambhal News: “होली से दिक्कत हो तो घर से ना निकलें…” संभल CO ने मुस्लिमों को दी सख्त हिदायत

Sambhal Holi News : रमजान मुस्लिमों का सबसे पाक महीना माना जाता है। मुस्लिम यह त्यौहार बड़ी ही संजीदगी से मनाते है। इस बार रमजान का दूसरा जुमा 14 फरवरी को है। इसी दिन हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार होली भी मनाया जाना है। इस समय संभल में सामुदायिक हिंसा जारी है। कभी मस्जिद तो कभी मंदिर का विवाद फिलहाल संभल में थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच होली को लेकर संभल के सीओ अनुज चौधरी का एक बयान सामने आया है।

 

संभल CO की कट्टरपंथियों को सख्त चेतावनी 

अपने इस बयान में सीओ अनुज चौधरी ने उपद्रवियों को सख्त चेतावनी दी है। यहां तक उन्होंने यह भी कह दिया कि “अगर मुस्लिम समुदाय को होली या रंगो से दिक्कत है, तो वह अपने घर से बाहर ना निकलें। जुमा साल में 52 बार आता है, लेकिन होली साल में केवल 1 ही बार आती है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को अगर लगता है कि होली की रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो उस दिन घर से न निकलें। अगर कोई भी व्यक्ति गलत कार्य करता हुआ पाया जाता है तो उसे बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा। संभल में हम शांति व्यवस्था बिगड़ने नहीं देंगे।”

अक्सर चर्चा में रहते हैं सीओ अनुज चौधरी

बता दें कि संभल के सीएम अनुज चौधरी अक्सर अपने बयान और कामों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। संभल हिंसा के दौरान भी उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला। गौरतलब हो कि रमजान का महीना 2 मार्च से शुरू हुआ था। इस महीने में चार जुमा होने वाला है। रमजान का पहला जुमा (शुक्रवार) 7 मार्च 2025 को है, इसके बाद दूसरा जुमा 14 मार्च 2025, तीसरा जुमा 21 मार्च 2025 और चौथा जुमा 28 मार्च 2025 को है।

 

 

Scroll to Top