Balochistan Blast : धमाके से दहला पकिस्तान! बलूचिस्तान ब्लास्ट में 11 लोगों की हुई मौत 

Balochistan Blast News : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शुक्रवार, 14 फरवरी को बम धमका हुआ। यह धमाका कोयला खनिकों को ले जा रहे वाहन को निशाना बनाकर किया गया। इस विस्फोट में 11 लोग मारे गए हैं। वहीं 6 लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर शाहराग के कोयला खदान क्षेत्र की ओर जा रहे थे।

11 लोगों की हुई मौत 

यह धमाका बलूचिस्तान प्रांत के हरनई में हुआ है। यहां पर कोयला खदान श्रमिकों को पिकअप वाहन लेकर जा रही थी। तभी विस्फोटक उपकरण से उसपर हमला कर दिया गया। मौके पर ही 11 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डिप्टी कमिश्नर ने दी जानकारी 

एक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ” यह ब्लास्ट रिमोट से संचालित डिवाइस से किया गया था। इस हमलें की जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन ने नहीं ली है। डिप्टी कमिश्नर हजरत वली आगा ने कहा कि “इस धमाके के दौरान ट्रक में 17 खनन श्रमिक सवार थे।” डॉक्टर ने बताया कि “घायलों में से दो की हालत गंभीर है।”

बता दें कि बलूचिस्तान ईरान और अफगानिस्तान की सीमा पर स्थित है। यहां पर इस तरह के हमले बेहद आम हो चुके हैं। इस क्षेत्र में इस्लामी आतंकवादी भी सक्रिय हैं।

Scroll to Top