Operation Sindoor : सेना ने जारी किया ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो, “दुश्मनों को मिट्टी में…”

Operation Sindoor New Video: भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड ने ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देती हुई नजर आ रही है।सेना ने इस वीडियो को जारी कर लिखा “हम धरती से आसमान की सुरक्षा करते हैं।” इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलीबारी और ड्रोन अटैक का मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस और चौकियों को तबाह कर दिया। भारतीय सेना इससे पहले भी ऑपरेशन सिंदूर के कई वीडियोज शेयर किए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो

सेना द्वारा जारी किया वीडियो 53 सेकंड का है। वीडियो में सेना का शौर्य और साहस देखते ही बन रहा है। भारतीय सेना पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे हमलों का भरपूर जवाब दे रही है। वीडियो जारी कर सेना ने लिखा कि “दुश्मनों को मिट्टी में मिलाने का काम किया।” इससे पहले भी रविवार 18 मई को भी ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें पाकिस्तान के मिसाइल अटैक का भारतीय सेना जवाब दे रही थी। वीडियो में धमाके और उनकी आवाज साफ सुनाई दे रही थी।

पहलगाम हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों का गोली मारकर मार दिया गया था। इसके बाद 6-7 मई की रात भारत ने जवाबी कार्रवाई की और पीओके में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। भारत ने 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। जिसमें 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हो गईहै। ये देखकर पाकिस्तान पूरी तरह से पागल हो गया और उसने भारत पर हमला करना शुरू कर दिया। भारतीय सेना पाकिस्तान के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने भी पाकिस्तान के अटैक का जवाब दिया और उसके 11 एयरबेसों को तबाह कर दिया। 10 मई की शाम को दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ है।

 

Scroll to Top