Russia Airstrikes: “क्रेजी हो गए हैं पुतिन” रूस ने यूक्रेन पर की एयरस्ट्राइक तो आगबबूला हो गए ट्रंप

Russia Airstrikes On Ukraine : रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर निशाना साधा है। पुतिन ने अभी तक की सबसे बड़ी एयर स्ट्राइक करते हुए मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। इस हमले से यूक्रेन को काफी नुकसान भुगतना पड़ा है। वहीं अब इस मामले पर यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका भी सामने आ गई है। ट्रंप रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से नाराज दिखे।

रूस ने यूक्रेन पर की एयरस्ट्राइक

डोनाल्ड ट्रंप गुस्से से आग बबूला होते हुए कहा कि मैं पुतिन से खुश नहीं हूं। रिपोर्टस के अनुसार, रूस ने यूक्रेन के कई हिस्सों में मिसाइलों से हमला किया है। उसने करीब 367 ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया है।

गुस्से से आग बबूला हुए ट्रंप 

डोनाल्ड ट्रंप ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि “मैं पुतिन से खुश नहीं हूं। लोग मारे जा रहे हैं, उन्हें मैं काफी वक्त से जानता हूं। हमारे रिश्ते अच्छे रहे हैं, लेकिन वह अब मिसाइलें दाग रहे हैं। यह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया, वह क्रेजी आदमी है।” इसके साथ ही ट्रंप ने पुतिन के लिए ‘व्हाट द हेल’ जैसे शब्द की भी इस्तेमाल किया।

यूक्रेन के 12 लोगों की गई जान

एनएसके वर्ल्ड जापान के अनुसार इस हमले में यूक्रेन के 12 लोग मारे गए हैं। रूस ने हमले के लिए 298 ड्रोन और 69 मिसाइलों का इस्तेमाल किया। हमले के बाद से यूक्रेन में काफी दहशत का माहौल है।” यूक्रेन की वायुसेना के मुताबिक उन्होंने 45 मिसाइलों को मार गिराया है। रूस के 266 ड्रोन भी नष्ट कर दिए गए हैं। कीव शहर  को काफी नुकसान हुआ है, रूस ने इससे पहले भी यूक्रेन को निशाना बनाया था। दोनों देशों के बीच चल रही जंग अभी खत्म नहीं हुई है।

जेलेंस्की पर भी भड़के ट्रंप

ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर भी निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट में लिखा “जेलेंस्की का जो तरीकी किसी भी देश का भला नहीं कर सकता है। उनके मुंह से निकली हर बात दिक्कत बढ़ा रही है। मुझे यह ठीक नहीं लगता है, इसे रोकना चाहिए।”

 

Scroll to Top