Mainpuri Viral Video: मैनपुरी वीडियो कांड…पत्नी को दिखाता था प्रेमिका संग बनाए अश्लील वीडियो, जानें क्या बनी विवाद की वजह?

Mainpuri Viral Video Case: उत्तर-प्रदेश के मैनपुरी से एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां शुभम गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता पर उसकी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पूरे मामले में सियासत भड़कती जा रहा है।

पत्नी ने पति के खिलाफ खोला मोर्चा

शुभम गुप्ता की शादी 20 नवंबर 2021 को थाना करहल क्षेत्र में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों की रिश्तें में खटास आनी शुरू हो गई। पत्नी ने शुभम गुप्ता पर आरोप लगाया कि शादी के बाद भी उनका किसी महिला के साथ अफेयर चल रहा था, जो मैनपुरी में रहती है। पत्नी ने दावा किया कि उसके पति ने उस महीला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो भी बनाए हैं। उन वीडियो को उसे जबरदस्ती दिखाया गया।

पत्नी पर करता था अत्याचार 

शुभम की पत्नी ने बताया कि जब उसने अपने पति के खिलाफ आवाज उठाई तो शुभम ने उसे धमकाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उसकी मां भाजपा नेता है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उसने मुझे भूखा घर में बंद कर प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं पत्नी ने कहा कि शुभम ने उसे सिगरेट से जलाया जिसके बाद उसने पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

दूसरी महिला संग चल रहा था अफेयर

वीडियो वायरल होने के बाद दूसरी महिला ने भी शुभम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उसने शुभम की पत्नि और दो अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई। आरोप है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए, जिससे उसकी निजता का उल्लंघन हुआ।

कौन है शुभम गुप्ता?

शुभम गुप्ता मैनपुरी शहर में स्थित एक प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार के मालिक का छोटा भाई है। उसकी मां भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुकी हैं। हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद भाजपा संगठन ने खुद को इस नेत्री से अलग कर लिया है।

 

 

 

 

Scroll to Top