Sikkim Landslide: सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की हुई मौत, 9 लापता

Sikkim Landslide News: पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश और भूस्खलन ने  तबाही मचा दी है। यहां सिक्किम में रविवार, 1 जून 2025 की शाम को आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड हो गई। इस घटना में 3 जवानों के मौत हो गई है। वहीं 9 जवानों की तलाश अभी जा रही है। हालांकि अभी सभी मरने वाले लोगों का पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल गायब जवानों का तलाशी अभियान जारी है।

9 से ज्यादा जवान हुए लापता 

जानकारी के अनुसार, उत्तरी सिक्कम के चट्टन इलाके में रविवार 1 जून की शाम को करीब 7 बजे आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड हुआ था। जिससे आस-पास के इलाके को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। मृतकों की पहचान करने और लापता लोगों की पहचान के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

लैंडस्लाइड से घरों को हुआ नुकसान 

उत्तर-सिक्किम में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण हालात इतने खराब हो गए कि लोचन और लाचुंग इलाकों में करीब 1500 पर्यटक फंसे हुए हैं। एसपी सोनम देचू भूटिया ने जानकारी देते हुए कहा कि “लाचेन में 115 और 1, 350 पर्यटक ठहरे हुए हैं।”

अधिकारियों ने दी जानकारी 

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि “लाचुंग के लिए सड़क संपर्क बहाल हो गया है। पर्यटकों की निकासी आज से शुरू हो जाएगी। भुस्खलन से जमा मलबे को हटा दिया है। क्षतिग्रस्त हिस्सों को फिर से बनाया और फिडांग में सस्पेंशन ब्रिज के पास दरारे आ गई है। फिलहाल पर्यटकों की लाचुंग-चुंगथंग-शिपज्ञेरे-शंकलांग-डिकचू रोड के माध्यम से निकासी का रास्ता तैयार किया जा सके।”

 

Scroll to Top