Air India Plane Crash : फिर संकट में आई 156 यात्रियों की जान…थाइलैंड में हुई एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Plane Crash News : थाईलैंड के फुकेट द्वीप से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तो शुक्रवार, 13 जुलाई को बम से उड़ाे की धमकी मिली। जिसके बाद जल्दीबाजी में विमान की इमरजैंसी लैंडिग कराई गई। यह प्लेन फुकेट से नई दिल्ली आ रहा था। बता दें कि हाल ही में अहमदाबाद विमान हादसे में 265 लोगों की जान चली गई है। जिसमें 241 यात्री थे।

फ्लाइट में बम होने की मिली धमकी 

घटना की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया “सुरक्षापूर्ण तरीके से फ्लाइट AI-379 लैंड हो गई है। विमान में 156 यात्री सवार थे। फ्लाइट के टेकऑफ के बाद बम की धमकी मिली। धमकी मिलते ही फ्लाइट अंडमान सागर के चारों ओर चक्कर लगाने के बाद लौट गई। फिर वापस उसी एयरपोर्ट पर उसकी इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि फिलहाल एओटी की तरफ से फिलहाल बम की धमकी की पुष्टि नहीं की गई है।

सभी यात्री बचे सुरक्षित

घटना पर जानकारी देते हुए फुकेट एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट से यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है और सभी सुरक्षित हैं।

इजरायल-ईरान के बीच छिड़ा युद्ध

बता दें कि इस वक्त इजरायल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ गया है। इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर दिया है। इसी हमले की वजह से काफी ज्यादा फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं। दोनों देशों ने अपना-अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अहमदाबाद विमान हादसे में 241 लोगों की गई जान

गौरतलब हो कि एयर इंडिया का प्लेन गुरूवार, 13 जून को अहमदाबाद में क्रैश हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे। हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 241 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात की। साथ ही प्लेन क्रैश में बचे विश्वास कुमार रमेश से आंखों देखा हाल भी जाना।

 

Scroll to Top