ICC Hall of Fame : धोनी की ICC हॉल ऑफ फेम में हुई एंट्री…कैप्टन कूल को मिला बड़ा सम्मान 

ICC Hall of Fame 2025: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार, 10 ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के हासिम आमला के साथ साल 2025 के लिए आइसीसी के हॉल ऑफ फेम शामिल किया गया है। बता दें कि धोनी आइसीसी हॉल ऑफ फेम में अपनी जगह बनाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर होंगे। धोनी की कप्तानी में भारत साल 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप, 2013 में चैंपियंल ट्राफी जीती थी।

आइसीसी ने दी जानकारी 

आइसीसी ने कहा कि “खेल के समय दबाव में अपने शांत स्वभाव और बेजोड़ रणनीतिक कौशल के लिए मशहूर खिलाड़ी धोनी खेल के सबसे महान फिनिशर, नेतृत्वकर्ता और विकेटकीपर के रूप में विरासत को आइसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल करके सम्मानित किया जा रहा है। धोनी ने कहा कि आइसीसी हाल आफ फेम में शामिल होना हर खिलाड़ी के लिए बेहद सम्मान की बात है। जो दुनिया भर के विभिन्न पीढ़ियो के क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देता है।

धोनी ने जताया ICC का आभार

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीन ICC ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। बतौर कप्तान धोनी ने साल 2007 का वह दुनिया के पहले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने ICC की तीन अलग-अलग ट्रॉफी अपने नाम की। धोनी की गिनती भारत ही नहीं दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में होती है।

ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर माही ने कहा कि “यह सम्मान उनके साथ ही रहगा। उन्होंने कहा कि ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होना बेहद सम्मानजनक बात है। जो विभिन्न पीढ़ियों और दुनिया भर के क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देता है। ऐसे सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के साथ आपका नाम किया जाना एक बेहद अद्भुत अहसास है। वह इसे हमेशा संजो कर रखेंगे।

 

 

Scroll to Top