Indian Student Torture: हथकड़ी डाल जमीन पर पटका-घसीटा…अमेरिका में भारतीय छात्र के साथ हुई दरिंदगी

छात्र के साथ अपराधियों जैसा टॉर्चर

नेवार्क एयरपोर्ट पर हुई इंडो अमेरिकन सोशल एंटरप्रेन्योर कुनाल जैन ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कुनाल ने एक्स पर लिखा, ”मैंने कल रात नेवार्क एयरपोर्ट से एक युवा भारतीय छात्र को डिपोर्ट होते देखा। उसके हाथों पर हथकड़ी लगाई गई, उसको जमीन पर पटका गया, उसके साथ अपराधियों की तरह व्यवहार किया गया। वह अपने सपनों का पीछा करने हुए भारत आया था। न की किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए यहां आया था। एक एनआरआई के रूप में, मैं असहाय और दुखी महसूस कर रहा हूं. यह एक मानवीय त्रासदी है।”

कुनाल जैन ने शेयर किया वीडियो

कुनाल जैन ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए कहा कि “भारतीय छात्र फ्लाइट से उतरा ही था, लेकिन वह इमीग्रेशन अथॉरिटीज को आने का कारण नहीं समझा पाया। जिसके बाद अधिकारियों ने उसके साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया। कुनाल ने बताया कि ऐसे में कई बच्चे हैं जो सुबह पहुंचते हैं और फिर शाम की फ्लाइट से हाथ-पांव बांधकर वापस भेज दिए जाते हैं।”

कुनाल जैन ने अपनी पोस्ट में विदेश मंत्री एस जयशंकर को पोस्ट में टैग किया है। उन्होंने लिखा कि “वह बच्चा मेरे साथ फ्लाइट से आने वाला था, लेकिन उसे फ्लाइट में नहीं बैठाया गया। किसी को पता करना चाहिए कि उसके साथ क्या हो रहा है।

 

Scroll to Top