चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के बयान के विरोध में शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का एक्स अकाउंट बंद कर दिया गया है।पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर इस पार्टी की खूब चर्चा हो रही है। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि पहले इस अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई थी। जब यह अकाउंट हैक नहीं हुआ तो इस बंद कर दिया गया है। एक्स पर इस पार्टी के 1.6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे, जबकि इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या 13 मिलियन से ज्यादा हो गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी की शुरूआत
CJP नाम से इस ऑनलाइन कैंपेन की शुरुआत 16 मई को हुई थी। दरअसल, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने देश के कुछ खास बेरोजगार युवाओं के रवैये को लेकर \’कॉकरोच\’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके विरोध में दीपके ने लिखा कि क्या हो अगर सारे कॉकरोच इकट्ठा हो जाएं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से ऑनलाइन कैंपेन शुरू हो गया।
अभिजीत दीपके का बयान
एक्स अकाउंट बंद होने से इसके फाउंडर अभिजीत दिपके भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा है कि जिसका डर था वहीं हुआ है और उनके पेज को बैन कर दिया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को पोस्ट कर कहा, \’जिसका डर था वही हुआ। उन्होंने हमारे अकाउंट को हैक करने की कोशिश की जब ये नहीं हुआ तो उन्होंने इसे बैन कर दिया है। हमारे एक्स का ऑफिशियल अकाउंट इस समय भारत में दिखाई नहीं दे रहा है।
अभिजीत दीपके ने युवाओं से की अपील
उन्होंने युवाओं से इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि \’मैं चाहता हूं कि आप लोग ये आवाज उठाएं कि आखिर इसे क्यों बैन किया गया है। इस पर ऐसा क्या लिखा था\’। हम सिर्फ सरकार से एकाउंटेबिलिटी मांग रहे थे। हमने कोई गलत चीज नहीं लिखी थी।। लेकिन बदले में इन्होंने हमारा अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया। ये कहा की डेमोक्रेसी है। मैं चाहता हूं आप सब ये सवाल पूछें।