MahaKumbh 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची महाकुंभ, संगम में लगाई आस्था की डुबकी

MahaKumbh 2025 News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज, सोमवार 10 फरवरी को संगम में डुबकी लगाई। उनके इस कार्यक्रम की आगवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। संगम में स्नान करने के बाद उन्होंने गंगा तट पर पूजा-अर्चना की। इसी के साथ वह आज अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उनके आगमन से पहले ही वीआईपी घाट को खाली करा लिया गया है।

द्रौपदी मुर्मू ने लगाई संगम में डुबकी 

देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण है। इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने महाकुंभ में स्नान किया था। जानकारी के मुताबिक आज देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब 8 घंटे का वक्त प्रयागराज में बिताने वाली हैं। वह शाम 5:45 बजे नई दिल्ली वापस लौट आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

 

Scroll to Top