Delhi CM Rekha Gupta: सुषमा स्वराज के बेहद करीब थीं रखा गुप्ता, अब उन्हीं की तरह संभालेंगी दिल्ली की कमान 

Delhi CM Rekha Gupta News : दिल्ली को अपनी मुख्यमंत्री आखिरकार इंतजार के बाद मिल ही गई है। भाजपा ने एक बार फिर महिला को दिल्ली की कमान सौंपी है। इससे भाजपा ने देश में सीधा नारी शक्ति का सन्देश दिया है। बता दें कि दिल्ली में अब तक 3 महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी।

दिल्ली को अब तक 4 महिला मुख्यमंत्री मिले

शीला दीक्षित ने दिल्ली पर काफी समय तक राज किया और दिल्ली को नई उच्चाइयों पर पहुंचाया। रेखा गुप्ता चौथी महिला हैं जो दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होंगी। सुषमा स्वराज को भाजपा ने केवल दिल्ली सरकार के आखिरी बचे हुए 52 दिन के लिए मुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन अब रेखा गुप्ता को सीएम बनाए जाने के बाद से 27 साल पहले की यह कहानी खूब याद की जा रही है।

सुषमा स्वराज ने 52 दिन दिल्ली में किया राज 

दरअसल, 1993 में भाजपा 70 में से 49 सीटें जीतकर बहुमत से सत्ता  में आई थी। लेकिन उस समय पार्टी की स्तिथि इतनी मजबूत नहीं थी। उस समय भाजपा ने 5 साल के कार्यकाल में तीन मुख्यमंत्री दिए थे। शुरुआत में मदन लाल खुराना को दो साल के लिए सीएम बनाया गया। उनके बाद साहिब सिंह वर्मा ने ढाई साल से ज्यादा दिल्ली पर राज किया। आखिर में 52 दिन के लिए सुषमा स्वराज को यह पद दिया गया।

तब भाजपा नहीं थी मजबूत 

उस समय देश की राजनीति में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही थी। उस दौरान केंद्र में हर साल प्रधानमंत्री बदल रहे थे। 1996 में भाजपा की सरकार बनी। लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी केवल 16 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने। उसके बाद यूनाइटेड फ्रंट के दो नेता कांग्रेस के समर्थन से पीएम बने। पहले एचडी देवीगौड़ा और फिर इंद्रकुमार गुजराल ने पीएम का पदभार संभाला।

देश की ताकतवर पार्टी बनी भाजपा 

उस समय भाजपा धीरे-धीरे उभर रही थी। कांग्रेस काफी समय बाद थोड़ी कमजोर नजर आ रही थी। बीजेपी हाईकमान और सुषमा स्वराज दोनों अलग-अलग चुनौतियों का सामना कर रहे थे। लेकिन आज भाजपा की मजबूती अभेध है। भाजपा के आंतरिक कलह का पता लगाना बेहद मुश्किल है। भाजपा आज चुटकियों में हर समस्या का निवारण कर लेती है। इसी कारण देश की जनता का विश्वाश भाजपा पर बढ़ चुका है। आज देश में भाजपा की टक्कर में कोई भी पार्टी खड़ी नहीं हो सकती है।

 

Scroll to Top