Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे CM योगी और हिमंता बिस्वा, जानें क्या है वजह  

Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremoney : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अब कुछ ही देर में शपथ लेंगी। उनके साथ 6 अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। दिल्ली के रामलीला मैदान में इस भव्य समारोह का इंतजाम किया गया है।

CM योगी और हिमंता बिस्वा नहीं होंगे शामिल 

भारतीय जनता पार्टी ने अपने गठबंधन (NDA) शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को इस समारोह के लिए निमंत्रण भेजा है। लेकिन आज शपथ समारोह से उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम की सीएम हेमंत बिस्वा सरमा इस कार्यकम में शामिल नहीं होंगे।

जानें क्या है वजह ?

दरअसल, इस समय उत्तर-प्रदेश और आसाम दोनों राज्यों में विधानसभा बजट सत्र जारी है। आज गुरूवार 20 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। इसी वजह से भाजपा के दो बड़े नेता आज दिल्ली में चल रहे शपथ समारोह से गायब रहेंगे।

दिल्ली में भव्य समारोह 

आज भारत के 20 राज्यों में बीजेपी और उसके सहयोगियों की सरकार है। सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को इस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। लगभग सभी राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। अजित पवार, नीतिश कुमार, चिराग पासवान और एकनाथ शिंदे समेत तमाम नेता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे।

6 मंत्री भी लेंगे शपथ 

दिल्ली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान पर आयोजित हो रहा है। आज 1:30 बजे समारोह शुरू होना है। रेखा गुप्ता के अलावा प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रवींद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा, आशीष सूद और पंकज सिंह मंत्री पद की शपद लेंगे।

Scroll to Top